बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विमटामऊ में 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्धावस्था में गांव के बाहर झोपडी में
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विमटामऊ में 14 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्धावस्था में गांव के बाहर झोपडी में बांस के सहारे फंदे से लटकता पाया गया। जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी के शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पुहंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोटमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विमटामऊ में रामू जोशी पुत्र मुकुट बिहारी की 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का शव गांव के बाहर झोपडी में संदिग्ध अवस्था में बांस के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। किशोरी के भाई ने शव को लटकता पाया गया। किशोरी के शव लटकते देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह कोतवाल ललित कुमार मौके पर पहुंच गये। बताया कि किशोरी का पिता पुताई का कार्य करने गया था अन्य परिजन गांव के पुराने घर पर थे। मृतक किशोरी तीन बहिन व तीन भाई हैं। किशोरी की मौत से भाई बहिनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किशोरी के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
कोई टिप्पणी नहीं
If You have any doubts, Please let me know