दिनांक 04.03.2021 को डमरपुर नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने पर मृतका के शव का पंचायतनामा, सिनाख्त की कार्यवाही व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना बेला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए - .

Breaking News

दिनांक 04.03.2021 को डमरपुर नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने पर मृतका के शव का पंचायतनामा, सिनाख्त की कार्यवाही व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना बेला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए

      औरैया                                                                                                                               
*दिनांक 04.03.2021 को डमरपुर नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने पर मृतका के शव का पंचायतनामा, सिनाख्त की कार्यवाही व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना बेला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने व कब्जे से आलाकत्ल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की-* 
दिनांक 04/03/2021 को थाना बेला क्षेत्र के अन्तर्गत एक अज्ञात युवती का शव डमरपुर नहर में मिला जिसकी सूचना पर थाना बेला पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्टम से अज्ञात शव युवती के एन्टीमार्टम इन्जरी से मृत्यु होना पाया गया जिसकी जांच उ0नि0 आशीष भारद्वाज द्वारा करायी गयी बाद जाँच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 31/05/2021 को थाना बेला के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग पंजीकृत होने पर पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया  शिष्यपाल के निर्देशन में अज्ञात मृत युवती की पहचान व हत्या का शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह के निकट पर्वेक्षण में थाना बेला पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी पप्पू सिंह द्वारा अथक प्रयास करते हुये अज्ञात युवती के शव का पहचान हो जाने पर तमाम साक्ष्य संकलन के क्रम में अज्ञात युवती की पहचान कुमारी शबनम पुत्री विशम्भर सिंह निवासी ग्राम वसई थाना विधूना जनपद औरैया उम्र करीव 16 वर्ष के रूप में की गयी। पूछताछ के बाद यह प्रकाश में आया कि शबनम का दूसरे गाँव के एक व्यक्ति से दोस्ताना हो जाने के कारण परिवार वालों को यह वात अच्छी नहीं लगी, मृतिका शबनम को परिवारीजनों द्वारा समझाने वुझाने के बाद न मानने पर मृतिका शबनम के खुद के भाई रोहित सिंह पुत्र विशम्भर सिंह निवासी ग्राम वसई थाना विधूना जनपद औरैया द्वारा अपना सम्मान व प्रतिष्ठा को ध्यान मे रखते हुये अपनी स्वयं की बहिन शबनम की हत्या किये जाने के साक्ष्य प्राप्त हुये, तथा अभियुक्त रोहित सिंह द्वारा अपनी बहिन शबनम की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया तथा उसके पास से आलाकत्ल डन्डा व दोस्त के द्वारा दिया गया कीपैड सैंमसंग मोवाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त को पंजीकृत मु0अ0सं0-159/2021 धारा 302/201 IPC थाना बेला के अन्तर्गत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रोहित सिंह पुत्र विशम्भर सिंह निवासी ग्राम वसई थाना विधूना जनपद औरैया ।
*बरामदगी –* 
1. आला कत्ल(डण्डा) 
2. शव को ले जानें वाली कार UP75Q 0780 
3. सैमसंग कीपैड मोवाइल फोन 
*गिरफ्तार करने वाली टीम थाना बेला-*
1. पप्पू सिंह (प्रभारी निरीक्षक)
2. उ0नि0 पान सिंह 
3. का0 1107 अभिषेक पटेल 
4. का0 1232 अभिषेक फौजदार

कोई टिप्पणी नहीं

If You have any doubts, Please let me know