नोएडा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ , वैक्सीनेशन सेंटर का ले रहे हैं जायजा - .

Breaking News

नोएडा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ , वैक्सीनेशन सेंटर का ले रहे हैं जायजा

उत्तर प्रदेश न्यून21गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों का दौरा शुरू किया है। इस दौरे की शुरुआत नोएडा से हुई है। मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर जिले के तमाम पुलिस, प्रशासनिक और विकास प्राधिकरण अफसरों के साथ लंबी बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के हालात पर तफ़सील से जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने अफसरों से 5 सवाल किए। जिनके जवाब अधिकारियों ने दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अमले को तीन नसीहत दी हैं।योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर में कोरोना नियंत्रण अभियान के प्रभारी नरेंद्र भूषण, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुण वीर सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपक ओहरी शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

If You have any doubts, Please let me know