सहार में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर बैठक का आयोजनप... उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 उप संपादक अनुराग सिंह सहार एसडीएम बिधूना व सी ओ बि...
Home/औरैया/समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए दिखाई दिए। यह रैली जनपद के तीनों तहसीलों में निकाली गई
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए दिखाई दिए। यह रैली जनपद के तीनों तहसीलों में निकाली गई
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाताऔरैया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में किसानों का समर्थन किए जाने के लिए ट्रैक्टर महा रैली निकाली गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए दिखाई दिए। यह रैली जनपद के तीनों तहसीलों में निकाली गई। जिसमें सदर तहसील में समाजवादी पार्टी के अवधेश भदोरिया, जितेंद्र दोहरे एवं मोहम्मद इरशाद के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली के दौरान सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे थे और वह लोग किसानों का समर्थन किए जाने की बात कह रहे थे। वहीं भारी हुजूम देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने पहले तो रैली को रोकने का प्रयास किया। मगर जब समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नहीं माने तो उन्होंने रैली का रूट डायवर्ट कर दिया और दूसरे रास्ते से रैली को रवाना किया।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा रैली को निकलता देख जिला प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी और चौराहों एवं तिराहों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। मगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अब्दुल हाफिज सत्तार, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, विकास श्रीवास्तव, गणेश सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली में शामिल थे। रैली में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए दिखाई दिए। यह रैली जनपद के तीनों तहसीलों में निकाली गई
Reviewed by NAVANIT
on
मंगलवार, जनवरी 26, 2021
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं
If You have any doubts, Please let me know