औरैया के श्रम कल्याण विभाग में उमड़ी श्रमिकों की भीड़,जानिए कारण - .

Breaking News

औरैया के श्रम कल्याण विभाग में उमड़ी श्रमिकों की भीड़,जानिए कारण

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 वरिष्ठ संवाददाता औरैया।शहर में ब्लॉक परिसर में स्थित श्रम कल्याण विभाग में मजदूरों का पंजीकरण शिविर लगाया गया। जिसमें करीब एक हजार से अधिक श्रमिकों ने पंजीकरण कराया। श्रम कल्याण अधिकारी ज्ञानेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पंजीयन से श्रमिकों को 17 प्रकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सोमवार को आयोजित किए गये श्रमिक कल्याण शिविर में सुबह से ही श्रमिकों को की भारी भीड़ ब्लॉक स्थित श्रम कल्याण विभाग में जमा होने लगी। इस दौरान श्रमिकों का पंजीयन करने के लिए पूरा स्टाफ लग गया। श्रमिकों के पंजीयन करने के लिए विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो टेबल लगाई गई जिसमें महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग पंजीयन किए गए। श्रम कल्याण अधिकारी ज्ञानेश चंद्र दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रजिस्ट्रेशन से श्रमिकों को 17 प्रकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिसमें शिशु लाभ, मातृत्व लाभ, चिकित्सा सुविधा, मृत्यु के पश्चात सहायता, पुत्री विवाह जैसी योजनाएं संचालित हो रही है। बताया कि श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए यह शिविर लगाया गया है। श्रमिकों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस में श्रमिक प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित जमा होने के साथ आधार कार्ड एवं बैंक की पासबुक की छायाप्रति जमा करनी होगी। बताया कि इस योजना में चिकित्सा सुविधा के लिए तीन हजार, मृत्यु के उपरांत सहायता 2 लाख 25 हजार रुपए एवं शिशु लाभ के रूप में 18 हजार रुपए निर्धारित किये गये हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रत्येक वर्ष रिन्यूअल होगा। उन्होंने बताया कि जनसेवा केंद्रों के माध्यम से श्रमिकों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किये जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

If You have any doubts, Please let me know